Top
Begin typing your search above and press enter to search.

बड़ी खबर: निकाय और पंचायत चुनाव 15 जनवरी के बाद, इस दिन तक जुड़वा सकेंगे वोटर लिस्ट में नाम, देखें आदेश

बड़ी खबर: निकाय और पंचायत चुनाव 15 जनवरी के बाद, इस दिन तक जुड़वा सकेंगे वोटर लिस्ट में नाम, देखें आदेश
X

रायपुर: राज्य निर्वाचन आयोग ने आगामी निकाय और पंचायत चुनावों के लिए वोटर लिस्ट पुनरीक्षण कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है। राज्य निर्वाचन आयुक्त के सचिव डॉ. सर्वेश्वर भूरे के अनुसार, वोटर लिस्ट का प्रारंभिक प्रकाशन 31 दिसंबर को किया जाएगा। इस दौरान छूटे हुए या नए नाम जोड़ने की अंतिम तिथि 6 जनवरी निर्धारित की गई है, जबकि अंतिम प्रकाशित सूची 15 जनवरी को जारी की जाएगी। इसका मतलब यह हुआ कि निकाय और पंचायत चुनाव 15 जनवरी के बाद ही संभव होंगे।

बैलेट पेपर से होंगे चुनाव

नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने महत्वपूर्ण बयान दिया। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव बैलट पेपर के जरिए कराए जाएंगे। साव ने मीडिया से चर्चा में बताया कि ईवीएम मशीनों की तैयारी में देरी हो रही है, इस कारण बैलट पेपर से चुनाव कराने का निर्णय लिया गया है। मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य सरकार जल्द से जल्द चुनाव करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। निकाय और पंचायत चुनावों की तारीखें तय होने से पहले वोटर लिस्ट में सुधार की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा, ताकि अधिकतम नागरिक मतदान प्रक्रिया में शामिल हो सकें।





Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire