Top
Begin typing your search above and press enter to search.

सुकमा-बीजापुर सीमा पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़, अब तक तीन माओवादियों के मारे जानें की खबर

सुकमा-बीजापुर सीमा पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़, अब तक तीन माओवादियों के मारे जानें की खबर
X

सुकमा/बीजापुर। सुकमा-बीजापुर सीमा पर सुरक्षाबलों ने एक बड़े नक्सल विरोधी ऑपरेशन में तीन माओवादियों को मार गिराया है। यह ऑपरेशन जिला रिजर्व गार्ड (DRG), कोबरा, एसटीएफ और सीआरपीएफ के जवानों द्वारा संयुक्त रूप से चलाया गया। पुलिस के मुताबिक, इस क्षेत्र को नक्सल गतिविधियों का प्रमुख गढ़ माना जाता है।

खुफिया सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों ने इस क्षेत्र में ऑपरेशन शुरू किया। ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें तीन माओवादी मारे गए। सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर रखा है, और तलाशी अभियान जारी है। मुठभेड़ स्थल से हथियार और अन्य सामग्री बरामद होने की संभावना है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire