Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

स्कूल शिक्षा विभाग का बड़ा निर्णय, बोर्ड परीक्षाओं में सप्लीमेंट्री खत्म, दो इम्तिहान से तैयार होगा परिणाम

इस संबंध में मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की कार्यपालिका समिति ने निर्णय ले लिया है।

स्कूल शिक्षा विभाग का बड़ा निर्णय, बोर्ड परीक्षाओं में सप्लीमेंट्री खत्म, दो इम्तिहान से तैयार होगा परिणाम
X

MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं की घड़ियां शुरू होने वाली है। परीक्षा शुरू होने से पूर्व ही स्कूल शिक्षा विभाग ने हाई और हायर सेकेंडरी बोर्ड की सप्लीमेंट्री परीक्षा को लेकर बड़ा बदलाव किया है। विभाग ने दसवीं-बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं में सप्लीमेंट्री खत्म कर दी गई है। विभागीय सूत्रो की मानों तो एक ही शैक्षणिक वर्ष में दो परीक्षाएं करवाने का निर्णय लिया गया है। इसके आधार पर वार्षिक परीक्षा का परिणाम तैयार किया जाएगा। मध्य प्रदेश की मोहन सरकार का यह निर्णय इस साल होने वाली बोर्ड परीक्षाओं में लागू रहेगा। इस संबंध में मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की कार्यपालिका समिति ने निर्णय ले लिया है।

MP News : आगमी बोर्ड मीटिंग में इसे अंतिम रूप दिया जा सकता है। गौरतलब है कि फरवरी से मार्च के बीच मध्य प्रदेश में हर साल बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जाती है जिसका परिणाम मई में आता है। वही जुलाई में सप्लीमेंट्री आयोजित की जाती है। अब इस पैटर्न को मोहन सरकार ने बदलने का निर्णय ले लिया है। अब परीक्षा राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप होगी। इसके तहत फरवरी और जुलाई में दो वार्षिक परीक्षाएं होगी। इन दोनों परीक्षाओं के अच्छे विषयों के नंबरों के आधार पर छात्रों की एक मुख्य मार्कशीट तैयार कर दी जाएगी।

MP News : मंडल के इस निर्णय को कार्यपालिका समिति में मुहर लग गई है। यह फैसला 2024-25 से लागू किया जाएगा। इस फैसले को अंतिम रूप आगामी 27 जनवरी को होने वाली बोर्ड की बैठक में दिया जाएगा। गौरतलब है कि दो मुख्य परीक्षाओं का मॉडल गुजरात और छत्तीसगढ़ राज्य में पहले से लागू है। माशिमं के द्विर्षीय पाठ्यक्रम के आधार पर दसवीं- बारहवीं बोर्ड के साथ यह नवमीं ग्यारहवीं में भी लागू होगा। इस दो एग्जाम मॉडल का असर प्रदेश के कुल 36 लाख से अधिक विद्यार्थियों पर पड़ेगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire