Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

भोपाल से बाहर महेश्वर में हुई मोहन कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला:धार्मिक शहरों में पूर्णता शराबबंदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पर्यटन को बढ़ावा देने की पहल को सशक्त बनाने के साथ-साथ धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों को संरक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

भोपाल से बाहर महेश्वर में हुई मोहन कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला:धार्मिक शहरों में पूर्णता शराबबंदी
X

MP News : भोपाल/महेश्वर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पवित्र नगरी महेश्वर में आयोजित कैबिनेट बैठक में ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए प्रदेश के 17 धार्मिक नगरों में शराबबंदी की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि इन नगरों में शराब की दुकानें हमेशा के लिए बंद कर दी जाएंगी और उन्हें अन्यत्र शिफ्ट नहीं किया जाएगा। शराबबंदी का यह फैसला उज्जैन, मंदसौर, अमरकंटक, ओंकारेश्वर, दतिया, और सलकनपुर सहित 17 धार्मिक नगरों में लागू होगा। यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पर्यटन को बढ़ावा देने की पहल को सशक्त बनाने के साथ-साथ धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों को संरक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

MP News : देवी अहिल्याबाई को समर्पित रही कैबिनेट बैठक-
महेश्वर में आयोजित यह कैबिनेट बैठक देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती वर्ष को समर्पित थी। बैठक से पहले मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के सदस्यों ने मां अहिल्या की राजगादी के दर्शन किए और पुष्प अर्पित किए। इसके बाद सभी ने नर्मदा घाट पर मां नर्मदा की आरती की और चुनरी अर्पित की। कैबिनेट बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने मंडलेश्वर में 982 करोड़ 59 लाख की महेश्वर-जानापाव उद्वहन सिंचाई योजना का शिलान्यास किया। इस परियोजना से तीन जिलों में पानी पहुंचाने की योजना है। सीएम ने कहा कि मंत्री विशेष परिस्थिति में ट्रांसफर कर सकेंगे। विधिवत ट्रांसफर पॉलिसी बाद में आएगी, लेकिन विस्तारित रूप में ट्रांसफर करने के पहले मंत्री इसके पहले विभाग के स्तर पर इसमें फैसला ले सकेंगे।

MP News : इसके अलावा भोपाल से बाहर हुई मोहन कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिया गए। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बैठक की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बताया कि अंबेडकर विश्वविद्यालय महू को विधि संकाय के लिए 25 करोड़ रुपए कैबिनेट ने मंजूर किए हैं। भाजपा सरकार में महू को तीर्थ स्थल के रूप में विकसित किया है। विधि संकाय के साथ एक्सीलेंस सेंटर के रूप में भी इसे विकसित करने का फैसला किया है।भोपाल में बावड़िया कला में 180 करोड़ की लागत से एक नया ब्रिज बनाया जाएगा। यह गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र से लगा एरिया है।महिलाओं के लिए नई पॉलिसी भी लाई गई। नारी सशक्तिकरण मिशन के अंतर्गत इसमें काम किया जाएगा।

MP News : महेश्वरी साड़ियों के बुनकरों से संवाद-
मुख्यमंत्री ने महेश्वरी साड़ी निर्माण में जुटी महिला बुनकरों से संवाद किया। यह साड़ियां महेश्वर की सांस्कृतिक पहचान का हिस्सा हैं। बैठक के बाद मंडलेश्वर में एक आमसभा का आयोजन भी किया गया। सांस्कृतिक और धार्मिक संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह निर्णय धार्मिक नगरों के मूल्यों को संरक्षित करने और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लिया गया है। महेश्वर में आयोजित इस कैबिनेट बैठक ने मध्य प्रदेश को धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से और भी सशक्त बनाने की दिशा में एक नया अध्याय जोड़ा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire