Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

NEET Exam Cancelled: पेपर लीक के बाद नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी मामले की जांच

NEET Exam Cancelled: नई दिल्ली। नीट पेपर लीक की घटना के बाद मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली नीट परीक्षा रद्द कर दी गई है। अब नीट पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई को सौंपा गया है।

NEET Exam Cancelled: पेपर लीक के बाद नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी मामले की जांच
X

NEET Exam Cancelled: नई दिल्ली। नीट पेपर लीक की घटना के बाद मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली नीट परीक्षा रद्द कर दी गई है। अब नीट पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई को सौंपा गया है। इससे करीब 10 लाख छात्रों को फिर से परीक्षा देनी होगी। बीते तीन मई को देश भर में यह परीक्षा आयोजित हुई थी। अब सीबीआई मामले की जांच करेगी।

NEET Exam Cancelled: बता दें कि राजस्थान में कथित तौर पर नीट पेपर मिलने के बाद पेपर लीक की आशंका जताई गई थी। राजस्थान पुलिस एसओजी ने बताया है कि नीट यूजी परीक्षा से पहले से एक गैस पेपर नीट अभ्यर्थियों के बीच सर्कुलेट हो रहा था। इस गेस पेपर में करीब 410 सवाल हैं जिसमें से 120 सवाल नीट एग्जाम के केमिस्ट्री सेक्शन में हूबहू आए हैं।

NEET Exam Cancelled: क्या 600 नंबर के सवाल पहले ही पहुंच गए

एसओजी की जांच में ऐसे खुलासे सामने आ रहे हैं जिन्होंने लाखों छात्रों और अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि नीट यूजी के 720 नंबर में से 600 नंबर के सवाल कुछ छात्रों तक पहले ही पहुंच गए थे।

NEET Exam Cancelled: नेशनल एनटीए ने नोटिस में कहा, 'राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने भारत सरकार की मंजूरी से, 3 मई 2026 को आयोजित NEET (UG) 2026 परीक्षा को रद्द करने का निर्णय लिया है। इस परीक्षा की नई तारीखों की सूचना अलग से दी जाएगी।' आपको बता दें कि नीट यूजी परीक्षा से ही देश के मेडिकल, डेंटल व आयुष कॉेलजों में चलाए जा रहे एमबीबीएस, बीडीएस, बीएएमएस, बीएचएमएस जैसे विभिन्न कोर्सेज में दाखिला मिलता है। एमबीबीएस कर डॉक्टर बनने का ख्वाब देख रहे 22.05 लाख विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी थी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire