Create your Account
BIG BREAKING : स्टेट म्यूजियम से करोड़ों के 100 से ज्यादा बेशकीमती सिक्के चोरी, चोर की दीवार फांदते समय पैर फैक्चर
BIG BREAKING : भोपाल। राजधानी भोपाल के स्टेट म्यूजियम से एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। म्यूजियम से करोड़ों रुपये की कीमत के 100 से ज्यादा बेशकीमती सिक्के चोरी कर लिए गए हैं। ये सिक्के गुप्त काल से लेकर सल्तनत काल तक के हैं और इनकी ऐतिहासिक महत्वता अत्यधिक है।
BIG BREAKING : बता दें कि चोर ने चोरी की योजना बड़ी ही चालाकी से बनाई। उसने म्यूजियम का टिकट खरीदकर वहां प्रवेश किया और करीब डेढ़ दिन तक म्यूजियम में ही रहा। रात के समय उसने सिक्कों की चोरी की। हालांकि, चोर भागने में सफल नहीं हो पाया। म्यूजियम के गार्ड्स ने चोरी की सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई की और पुलिस को सूचित किया।
BIG BREAKING : पुलिस की तत्परता से म्यूजियम को चारों ओर से बंद कर दिया गया। चोर ने दीवार फांदने की कोशिश की, लेकिन गिरने के कारण उसका पैर फैक्चर हो गया और उसे अंदरूनी चोटें भी आईं। पुलिस ने उसे स्टेचर पर लेकर थाने पहुंचाया।
BIG BREAKING : म्यूजियम में उच्च सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद चोर ने बड़ी सफाई से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर के पकड़े जाने के बाद म्यूजियम की सुरक्षा में सुधार की योजना बनाई जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।
Related Posts
More News:
- 1. CG Weather News : छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, रायपुर समेत कई जिलों में तेज बारिश और हवाओं की संभावना
- 2. CG News : शॉर्टकट बना जानलेवा: मालगाड़ी के नीचे से निकलते समय अधेड़ की ट्रेन से कटकर मौत
- 3. ICC Women T20 World Cup 2026 Prize Money: महिला टी20 वर्ल्ड कप फाइनल जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बारिश, भारत और पाकिस्तान को मिलेगी इतनी रकम
- 4. Taylor Swift Travis Kelce Wedding: टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स ने की शादी, न्यूयॉर्क में हुई ग्रैंड वेडिंग, शामिल हुए कई नामी सेलेब्स, फैंस को तस्वीरों का इंतजार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

