Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Big Breaking : बंगाल में बड़ा उलटफेर, ममता बनर्जी चुनाव हारीं, भवानीपुर से शुभेंदु अधिकारी ने बड़े अंतर से दर्ज की जीत

Big Breaking : बंगाल में बड़ा उलटफेर, ममता बनर्जी चुनाव हारीं, भवानीपुर से शुभेंदु अधिकारी ने बड़े अंतर से दर्ज की जीत
X

कोलकाता/ नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल चुनाव में बड़ा उलटफेर हुआ है। शुभेंदु अधिकारी ने सीएम ममता बनर्जी को चुनाव हरा दिया है। भवानीपुर सीट पर 20 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। शुभेंदु अधिकारी को 73463, ममता बनर्जी को 58350 वोट मिले। शुभेंदु ने ममता को 15113 वोटों से हरा दिया।

बता दें कि पश्चिम बंगाल चुनाव की मतगणना में बीजेपी बहुमत का आंकड़ा पार कर 200 सीटों के करीब पहुंच गई है। TMC के पीछे होने से सूबे में बड़े सियासी उलटफेर के आसार नजर आ रहे हैं। अब तक रुझानों के मुताबिक, सूबे में बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है।

बंगाल की 293 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है. यहां कुल 294 विधानसभा सीटें हैं लेकिन वोटिंग 293 सीटों पर ही हुई है। राज्य में इस बार दो चरणों- 23 और 29 अप्रैल को मतदान कराया गया था। दोनों चरणों में 90 फीसदी से ज्यादा मतदान दर्ज किया गया, जिसे बंगाल के चुनावी इतिहास में बेहद अहम साबित हुआ।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire