Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Big Breaking : भारी बारिश के बीच आसमानी बिजली का कहर, एक ही गांव के सात लोगों की मौत...

बता दें कि ग्राम मोहतरा के तालाब किनारे एक पेड़ के नीचे बैठकर सात लोग आपस में बातचीत कर रहे थे,

Big Breaking : भारी बारिश के बीच आसमानी बिजली का कहर, एक ही गांव के सात लोगों की मौत...
X
Big Breaking : बलौदा बाजार। जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम मोहतरा में आज रविवार शाम को आसमानी बिजली के कहर ने भयानक तबाही मचा दी। इस घटना में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है।


Big Breaking : बता दें कि ग्राम मोहतरा के तालाब किनारे एक पेड़ के नीचे बैठकर सात लोग आपस में बातचीत कर रहे थे, तभी अचानक मौसम बदल गया और तेज बारिश के साथ आसमानी बिजली के तेज़ झटके ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। बिजली गिरने से तुरंत मौके पर ही सात लोगों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। अस्पताल में गांववासियों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है।


Big Breaking : इस घटना के बाद से गांव में हड़कंप और कोहराम मच गया है। पीड़ित परिवारों और गांववासियों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया है। पुलिस और प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है और राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire