Top
Begin typing your search above and press enter to search.

BIG BREAKING: सीजी आईपीएस प्रमोशन, छत्तीसगढ़ में 20 आईपीएस का प्रमोशन, ये अफसर बने आईजी, रायपुर एसपी डा. लाल उमेद सिंह डीआईजी प्रमोट, देखें लिस्ट

BIG BREAKING: सीजी आईपीएस प्रमोशन, छत्तीसगढ़ में 20 आईपीएस का प्रमोशन, ये अफसर बने आईजी, रायपुर एसपी डा. लाल उमेद सिंह डीआईजी प्रमोट, देखें लिस्ट
X

BIG BREAKING: रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन ने 1 जनवरी से राज्य के 20 आईपीएस अफसरों को प्रमोट किया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी किए गए आदेशों के अनुसार, जिन अधिकारियों को पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) के पद पर प्रमोट किया गया है, उनमें जितेंद्र सिंह मीणा, बालाजीराव सोमावार, रामगोपाल गर्ग, दीपक कुमार झा और अभिषेक शांडिल्य का नाम शामिल है। इसके अलावा, रायपुर के वर्तमान एसएसपी डा. लाल उमेद सिंह, पूर्व एसएसपी डा. संतोष कुमार सिंह, अजातशत्रु बहादुर सिंह, प्रशांत कुमार ठाकुर, स.आई.के. एलेसेला, गोवर्धन राम ठाकुर और तिलकराम कोशिमा को पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) के पद पर प्रमोट किया गया है।

BIG BREAKING: 13 वर्षों की सेवा पूरी करने वाले 8 आईपीएस अफसरों को सलेक्शन ग्रेड प्राप्त हुआ है, जिनमें बलौदाबाजार एसपी विजय कुमार अग्रवाल, पूर्व कवर्धा एसपी राजेश कुमार अग्रवाल, जशपुर एसपी शशिमोहन सिंह, बेमेतरा एसपी रामकृष्ण साहू, महासमुंद एसपी आशुतोष सिंह, जांजगीर-चांपा एसपी विवेक शुक्ला, राजेश कुकरेजा और श्वेता राजमणि शामिल हैं। ये प्रमोशन 1 जनवरी से लागू हो गए हैं और संबंधित अफसरों को नई वेतनमान की व्यवस्था भी मिल गई है। 2012 बैच के अफसरों को सलेक्शन ग्रेड, 2011 बैच को डीआईजी और 2007 बैच को आईजी के पद पर प्रमोट किया गया है।



Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire