Top
Begin typing your search above and press enter to search.

BIG BREAKING : बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी...

इससे पहले ट्रिब्यूनल के मुख्य अभियोजक एडवोकेट ताजुल इस्लाम ने रविवार को बताया था

BIG BREAKING : बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी...
X
BIG BREAKING : बांग्लादेश। बांग्लादेश की एक स्थानीय अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है, जो 5 अगस्त को भारत भाग गई थीं। यह वारंट इस साल जुलाई और अगस्त में हुए बड़े छात्र प्रदर्शनों के दौरान मानवता के खिलाफ अपराधों से संबंधित है।


BIG BREAKING : बता दें कि आज न्यायिक कार्यवाही की औपचारिक शुरुआत के बाद गिफ्तारी वारंट जारी किया। न्यायाधिकरण के अध्यक्ष जस्टिस एमडी गोलाम मुर्तुजा मजूमदार की पीठ में कार्यवाही सुबह 11:30 बजे शुरू हुई।न्यायाधिकरण की अभियोजन टीम ने हसीना सहित 50 व्यक्तियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने का अनुरोध किया।


BIG BREAKING : अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण में हसीना, उनकी अवामी लीग पार्टी और गठबंधन के अन्य 14 नेताओं, पत्रकारों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के पूर्व शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ इस आंदोलन से संबंधित 60 से अधिक शिकायतें दर्ज की गई हैं।


BIG BREAKING : इससे पहले ट्रिब्यूनल के मुख्य अभियोजक एडवोकेट ताजुल इस्लाम ने रविवार को बताया था कि इस सप्ताह जुलाई में हुई सामूहिक हत्याओं के आरोपितों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट और यात्रा प्रतिबंध की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा था कि हसीना सहित भगोड़ों को वापस लाने के लिए इंटरपोल की सहायता मांगी जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire