Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Apple यूजर्स को बड़ा झटका : MacBook और iPad के बढ़े दाम, iPhone भी हो सकता है महंगा

Apple यूजर्स को बड़ा झटका : MacBook और iPad के बढ़े दाम, iPhone भी हो सकता है महंगा
X

Apple : नई दिल्ली। एप्पल ने अपने कई लोकप्रिय प्रोडक्ट्स की कीमतों में भारी बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने MacBook और iPad के विभिन्न मॉडल्स को महंगा कर दिया है, जिसका सीधा असर भारतीय बाजार पर भी पड़ेगा।

Apple : AI फीचर्स की वजह से बढ़ी लागत

एप्पल ने स्पष्ट किया है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते इस्तेमाल की वजह से मेमोरी और स्टोरेज कंपोनेंट्स की कीमतों में तेजी से इजाफा हुआ है। नए AI फीचर्स को सुचारू रूप से चलाने के लिए ज्यादा RAM और स्टोरेज की जरूरत पड़ रही है, जिसके चलते कंपनी को यह कदम उठाना पड़ा।

Apple : इन मॉडल्स की बढ़ीं कीमतें

नई कीमत लिस्ट के अनुसार, MacBook Neo की शुरुआती कीमत अब 599 डॉलर से बढ़कर 699 डॉलर हो गई है। MacBook Air 512GB मॉडल की कीमत 1,099 डॉलर से बढ़कर 1,299 डॉलर कर दी गई है। वहीं MacBook Pro 1TB वेरिएंट की कीमत 1,699 डॉलर से बढ़कर 1,999 डॉलर हो गई है। iPad की बात करें तो iPad Air 128GB की कीमत 599 डॉलर से बढ़कर 749 डॉलर और iPad Pro Wi-Fi 256GB की कीमत 999 डॉलर से बढ़कर 1,199 डॉलर कर दी गई है। कीमतों में बदलाव के दौरान एप्पल ने अपना ऑनलाइन स्टोर कुछ समय के लिए बंद भी रखा था।

Apple : स्टोरेज कंपनियों को फायदा

AI आधारित डिवाइसेज की बढ़ती मांग के कारण मेमोरी और स्टोरेज चिप्स बनाने वाली कंपनियों का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। एप्पल पहले से ही बेस मॉडल्स में कम स्टोरेज हटाकर ज्यादा स्टोरेज वाले वेरिएंट पेश कर रहा है, जिससे औसत कीमत अपने आप बढ़ जाती है।

Apple : iPhone पर भी महंगे होने का खतरा

एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर मेमोरी और स्टोरेज की लागत इसी तरह बढ़ती रही तो आने वाले समय में iPhone की कीमतों पर भी इसका असर पड़ सकता है। खासकर AI फीचर्स वाले हाई स्टोरेज मॉडल्स और ज्यादा महंगे हो सकते हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire