Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 22 लाख का डोडा जब्त, मुर्रा बोरियों के नीचे छिपाकर रखा था...

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक में कोई चालक या व्यक्ति मौजूद नहीं था,

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 22 लाख का डोडा जब्त, मुर्रा बोरियों के नीचे छिपाकर रखा था...
X
CG News : महासमुंद। महासमुंद पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी पर कड़ा प्रहार करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 22 लाख 40 हजार रुपये मूल्य का डोडा जब्त किया, जो मुर्रा बोरियों के नीचे ट्रक में छिपाकर रखा गया था। बता दें कि 20 अक्टूबर को सिंघोडा थाना और सायबर सेल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए नेशनल हाइवे 53 पर एक ट्रक क्रमांक आरजे 04 जीसी 5944 से यह डोडा बरामद किया।



CG News : मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक में कोई चालक या व्यक्ति मौजूद नहीं था, लेकिन तलाशी के दौरान मुर्रा बोरियों के नीचे छिपाकर रखी गई 140 प्लास्टिक बोरियों में 16-16 किलोग्राम डोडा पाया गया। पुलिस ने नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर डोडा को अपने कब्जे में ले लिया है। इस कार्रवाई से नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस की मुहिम को और मजबूती मिली है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire