Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

पुलिस और आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, मेंडोरी के जंगल में मिला 52 किलो सोना और 10 करोड़ नकद...

इंदौर में सक्रिय रियल एस्टेट कारोबारियों के ठिकानों पर पिछले तीन दिनों से चल रही छापेमारी के बाद की।

पुलिस और आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, मेंडोरी के जंगल में मिला 52 किलो सोना और 10 करोड़ नकद...
X

MP News : भोपाल। राजधानी भोपाल में आयकर विभाग और पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मेंडोरी के जंगल में छिपाकर रखा गया 52 किलो सोना जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 40 करोड़ 47 लाख रुपये है। यह सोना एक इनोवा गाड़ी में छिपाकर ले जाया जा रहा था। इस छापेमारी में 100 पुलिसकर्मी और 30 गाड़ियों का काफिला शामिल था। साथ ही, टीम को 10 करोड़ रुपये नकद भी मिले हैं। आयकर विभाग ने इस ऑपरेशन की शुरुआत भोपाल और इंदौर में सक्रिय रियल एस्टेट कारोबारियों के ठिकानों पर पिछले तीन दिनों से चल रही छापेमारी के बाद की।

MP News : त्रिशूल कंस्ट्रक्शन, क्वालिटी ग्रुप और ईशान ग्रुप जैसी प्रमुख कंपनियों के 51 ठिकानों पर जांच की गई। इनमें से अधिकांश संपत्तियां भोपाल के नीलबड़, मेंडोरी और मेंडोरा क्षेत्रों में पाई गईं। इन सुरागों के आधार पर ही मेंडोरी के जंगल में छिपाकर रखा गया सोना और नकदी जब्त की गई। सूत्रों के अनुसार, इस मामले में परिवहन विभाग के अधिकारियों की संलिप्तता की आशंका भी जताई जा रही है। हाल ही में लोकायुक्त पुलिस ने आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के घर पर छापा मारा था, जिसमें कई अनियमितताएँ सामने आई थीं।

MP News : आयकर विभाग का मानना है कि इस पूरे नेटवर्क में राज्य के उच्च प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हो सकते हैं। आयकर विभाग ने इस साल में कई बड़ी कार्रवाई की हैं, जिनमें 10 करोड़ रुपये नकद जब्त किए गए हैं। 52 किलो सोने की यह जब्ती प्रदेश में अब तक की सबसे बड़ी जब्ती मानी जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire