Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

BIG Accident : 20वीं मंजिल से गिरे मजदूर, 4 की गई जान, 2 की हालत गंभीर

इस हादसे में तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मजदूर का इलाज के दौरान अस्पताल में निधन हो गया।

BIG Accident : 20वीं मंजिल से गिरे मजदूर, 4 की गई जान, 2 की हालत गंभीर
X
BIG Accident : मुंबई। मुंबई के मलाड पूर्व इलाके में निर्माणाधीन इमारत से 20वीं मंजिल से गिरने के कारण छह मजदूरों की जिंदगी पर संकट मंडरा रहा है। इस दर्दनाक हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई और दो गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं।


BIG Accident : बता दें कि यह हादसा मलाड पूर्व के गोविंद नगर इलाके में स्थित नवजीवन बिल्डिंग में हुआ, जो कि झुग्गी बस्ती के पुनर्स्थापन के लिए बनाई जा रही है। गुरुवार सुबह लगभग 11.40 बजे जब इमारत में काम चल रहा था, तभी अचानक एक स्लैब गिर गया, जिससे छह मजदूर 20वीं मंजिल से नीचे आ गिरे।


BIG Accident : इस हादसे में तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मजदूर का इलाज के दौरान अस्पताल में निधन हो गया। अन्य दो गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इमारत में सुरक्षा के कोई ठोस इंतजाम नहीं थे। निर्माण स्थल पर आवश्यक सुरक्षा उपायों की कमी और लापरवाही से यह दर्दनाक हादसा हुआ।


BIG Accident : इमारत का निर्माण शिव शक्ति बिल्डर्स द्वारा किया जा रहा था। इस घटना के बाद बिल्डर्स पर सवाल उठ रहे हैं कि सुरक्षा मानकों का पालन क्यों नहीं किया गया। पुलिस ने कहा कि अगर जांच के दौरान निर्माण कंपनी और सुपरवाइजर की लापरवाही सामने आई, तो उनके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire