Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Big Accident : बारात से लौटते समय अनियंत्रित बोलेरो 200 फीट गहरी खाई में गिरी, मां-बेटे समेत 5 की मौत

पुलिस ने बताया कि वाहन चालक के नशे में होने की आशंका जताई जा रही है और विस्तृत जांच जारी है।

Big Accident : बारात से लौटते समय अनियंत्रित बोलेरो 200 फीट गहरी खाई में गिरी, मां-बेटे समेत 5 की मौत
X

Big Accident : चंपावत। उत्तराखंड के चंपावत जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बारात से लौटते समय अनियंत्रित बोलेरो की गहरी खाई में गिरने से 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

बता दें कि यह हादसा गुरुवार देर रात हुआ। पिथौरगढ़ जिले के शेराघाट निवासी बबलू की बारात बालातड़ी गांव से लौट रही थी। लगभग रात 2ः30 बजे, बोलेरो क्रमांक यूके 04 टीबी 2074 लोहाघाट-घाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर बागधारा के पास अनियंत्रित होकर 200 फीट गहरी खाई में गिर गई।

अंधेरे और खाई की गहराई के बावजूद मौके पर तुरंत थानाध्यक्ष लोहाघाट अशोक कुमार, पुलिस टीम, एसडीआरएफ और स्थानीय ग्रामीण पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। पांच घायलों को खाई से निकालकर उपजिला चिकित्सालय लोहाघाट भेजा गया। घायलों में से एक की गंभीर हालत के कारण उसे चंपावत जिला अस्पताल रेफर किया गया।

मौके पर मृतकों की पहचान भावना चौबे, प्रियांशु (6), प्रकाश चंद्र उनियाल (40), केवल चंद्र उनियाल और सुरेश नौटियाल (32) के रूप में हुई है। घायल लोगों में धीरज, राजेश (14), चेतन चौबे (5), भास्कर पांडा और देवदत्त (38) शामिल हैं।

इस हादसे में दिल्ली निवासी सुरेश चौबे की पत्नी भावना और बेटा प्रियांशु की मौत हुई, जबकि उनका दूसरा बेटा चेतन गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने बताया कि वाहन चालक के नशे में होने की आशंका जताई जा रही है और विस्तृत जांच जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire