Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Big Accident : अनियंत्रित कार गहरी खाई में गिरी, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, सीएम धामी ने जताया दुख

हादसे में उत्तरप्रदेश के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

Big Accident : अनियंत्रित कार गहरी खाई में गिरी, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, सीएम धामी ने जताया दुख
X

Big Accident : नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल जिले में गुरुवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे ने हर किसी को झकझोर दिया। भवालीगांव बाईपास पर तेज रफ्तार महिंद्रा कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में उत्तरप्रदेश के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक हादसा सेनेटोरियम-रातीघाट बायपास रोड पर ढैला गांव के पास हुआ। कार संख्या यूपी 32 क्यूयू 1874 में कुल पांच लोग सवार थे। अचानक वाहन नियंत्रण खो बैठा और सीधे सैकड़ों फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भयावह था कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ और एसएसबी की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। काफी मशक्कत के बाद सभी शवों को खाई से बाहर निकाला गया।

मृतकों में भूपेंद्र सिंह चुफाल, उनकी पत्नी सीमा कैड़ा चुफाल, बेटे वासु चुफाल, 12 वर्षीय रवी और चालक अनुज कुमार मिश्रा शामिल हैं। बताया जा रहा है कि परिवार उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड घूमने आया था।

हादसे के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि यह बेहद पीड़ादायक घटना है और प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य तेजी से करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire