Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
Big Accident : अनियंत्रित बस 60 फीट गहरी खाई में गिरी, 4 की मौत, कई घायल...
घटना की सूचना मिलने पर एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंची।

Big Accident : अमरावती। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के सेमाडोह के पास एक गंभीर सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। यह हादसा उस समय हुआ जब बस अमरावती से खंडवा जा रही थी और एक घुमावदार सड़क पर चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण बस 60 से 70 फीट गहरी खाई में गिर गई।
Big Accident : घटना की सूचना मिलने पर एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया, जिसमें यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बस में लगभग 50 से 55 यात्री सवार थे। घायल सभी लोगों को नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Big Accident : अमरावती जिला प्रशासन के अनुसार, यह हादसा मेलघाट क्षेत्र में हुआ और प्रशासन को आशंका है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। हाल के महीनों में इस क्षेत्र में यह तीसरा बड़ा सड़क हादसा है। मार्च और जुलाई में भी इसी तरह के हादसे हुए थे, जब बसें खाई में गिरी थीं। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और घायलों को उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में जुटा है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


