Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Big Accident : बेकाबू कार ट्रक में घुसी, 3 दोस्तों की दर्दनाक मौत, सड़क पर मची अफरा-तफरी...

घटना के बाद पुलिस ने क्रेन बुलाकर कार और ट्रक को हटवाया, जिससे आवागमन सामान्य हो सका।

Big Accident : बेकाबू कार ट्रक में घुसी, 3 दोस्तों की दर्दनाक मौत, सड़क पर मची अफरा-तफरी...
X

Big Accident : सहारनपुर। उत्तरप्रदेश के सहारनपुर में एक भयंकर सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब एक बेकाबू कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। हादसे की टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार की सीट पर शव चिपक गए और कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बता दें कि घटना नानौता के जधेड़ी फाटक के पास की है, जब तीनों दोस्त माँ शाकंभरी देवी मंदिर के दर्शन करने जा रहे थे।

Big Accident : हादसे के बाद सड़क पर करीब 2 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर कार को काटकर शवों को बाहर निकाला। मरने वालों की पहचान आकाश 22 वर्ष, अंश उर्फ डिंपी 20 वर्ष और हर्ष पंडित के रूप में हुई है, जो दिल्ली के शाहदरा के निवासी थे। चश्मदीदों के अनुसार, कार की स्पीड लगभग 100 किलोमीटर प्रति घंटे थी और जब ट्रक से 200 मीटर पहले ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया, तब कार ट्रक में जा घुसी।

Big Accident : हादसा इतना भयंकर था कि कार के कई पुर्जे सड़क पर बिखर गए। पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि ड्राइवर को झपकी आने के कारण हादसा हुआ। कार की तेज गति और ड्राइवर का नियंत्रण खो देना इसके मुख्य कारण माने जा रहे हैं। घटना के बाद पुलिस ने क्रेन बुलाकर कार और ट्रक को हटवाया, जिससे आवागमन सामान्य हो सका।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire