Breaking News
Create your Account
Big Accident : दो लॉरी और यात्री बस में हुई टक्कर, 8 की गई जान, कई घायल, सीएम ने जताया दुख...
- Rohit banchhor
- 13 Sep, 2024
सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
Big Accident : चित्तूर। आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले के पालमानेर में बेंगलुरु-तिरुपति राजमार्ग पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यह हादसा मोगिली घाट के पास हुआ, जहां दो लॉरी एक यात्री बस से टकरा गईं। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए हैं।
Big Accident : बता दें कि यात्री बस बेंगलुरु से तिरुपति की ओर जा रही थी, तभी बेंगलुरू-तिरुपति राजमार्ग, मोगिली घाट, पालमानेर, चित्तूर के पास दो लॉरी अचानक बस से टकरा गईं, जिससे बस में सवार यात्री और अन्य वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में 8 लोगों की जान चली गई। वहीं 30 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे।
Big Accident : सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ितों को राहत और चिकित्सा सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
Related Posts
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

