Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Big Accident : ट्रेलर ने ऑटो को मारी टक्कर, बच्ची सहित 5 की मौत, कई घायल...

जहां एक नाबालिग बच्ची व 4 महिलाओं की मौत हो गई।

Big Accident : ट्रेलर ने ऑटो को मारी टक्कर, बच्ची सहित 5 की मौत, कई घायल...
X

Big Accident : उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर जिले के गोगुंदा क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। यह हादसा भीलवाड़ा हाईवे पर हुआ, जब एक ट्रेलर के ब्रेक फेल हो गए और उसने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में चार महिलाओं और एक नाबालिग बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं।

Big Accident : बता दें कि ऑटो गांव के मजदूरों को लेकर सुबह-सुबह मजदूरी करने जा रहा था। ऑटो गोगुंदा पिंडवाड़ा हाईवे के पास सालरिया गांव से मालवा चौराहे की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने आ रहे ट्रेलर के ब्रेक फेल हो गए और चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण ट्रेलर ने तेज रफ्तार में आगे चल रहे सवारियों से भरे ऑटो को टक्कर मार दी। जिससे ऑटो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां एक नाबालिग बच्ची व 4 महिलाओं की मौत हो गई।

Big Accident : इस हादसे में एसपी योगेश गोयल ने पांच लोगों की मौत की पुष्टि की है और पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, वह ढलान वाला क्षेत्र है, जहां वाहन चालक अक्सर डीजल बचाने के प्रयास में गाड़ियों को न्यूट्रल कर देते हैं। ऐसे में अचानक से नियंत्रण खोने की संभावना बढ़ जाती है, जिससे इस तरह के हादसे होते हैं। एसपी योगेश गोयल ने कहा कि मामले की जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire