Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Big Accident : नेशनल हाइवे 30 पर दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक-ट्रक टक्कर में तीन युवकों की मौत...

हादसे की सूचना मिलते ही फरसगांव (Farasgaon) पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शवों को सड़क से हटाकर मृतकों की पहचान में जुट गई।

Big Accident : नेशनल हाइवे 30 पर दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक-ट्रक टक्कर में तीन युवकों की मौत...
X

Big Accident : कोण्डागांव। नेशनल हाइवे 30 पर मांझीआठगांव के पास शुक्रवार शाम 4.30 बजे एक दुखद सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार से जा रही एक बाइक ट्रक से जा टकराई, जिसमें बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही फरसगांव (Farasgaon) पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शवों को सड़क से हटाकर मृतकों की पहचान में जुट गई।

Big Accident : बता दें कि बाइक पर सवार तीनों युवक फरसगांव (Farasgaon) की ओर जा रहे थे। ओवरटेकिंग के दौरान यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक की तेज रफ्तार और ओवरटेकिंग की कोशिश इस दुर्घटना का कारण बनी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम (Postmartam) के लिए भेज दिया है और हादसे के सटीक कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, मृतकों की पहचान और दुर्घटना की परिस्थितियों को लेकर पुलिस गहन जांच कर रही है। इस घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire