Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Big Accident : टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरा, 5 की मौत, 19 घायल, स्थानीय लोगों ने की मदद

अन्य घायलों का इलाज डोडा में चल रहा है, और कुछ की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

Big Accident : टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरा, 5 की मौत, 19 घायल, स्थानीय लोगों ने की मदद
X

Big Accident : डोडा। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में मंगलवार 15 जुलाई को एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र में सनसनी मचा दी। डोडा-भर्थ मार्ग पर पोंडा के निकट एक टेंपो ट्रैवलर (जेके 06- 4847) के गहरी खाई में गिर जाने से 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 अन्य घायल हो गए। घायलों को तत्काल सरकारी मेडिकल कॉलेज डोडा में भर्ती कराया गया, और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अधिकारियों के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 9 बजे तब हुआ जब टेंपो चालक ने पोंडा के पास एक तीखे मोड़ पर वाहन से नियंत्रण खो दिया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वाहन की स्टीयरिंग में यांत्रिक खराबी संभावित कारण हो सकती है। डोडा के उपायुक्त हरविंदर सिंह ने बताया कि वाहन में 20 से अधिक यात्री सवार थे।

मृतकों की पहचान मोहम्मद अशरफ 35 वर्ष, मंगता वानी 51 वर्ष, अत्ता मोहम्मद 33 वर्ष, तालिब हुसैन 35 वर्ष और रफीका बेगम 60 वर्ष के रूप में हुई है। 19 घायलों में से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनमें 5 वर्षीय उज्मा जान शामिल हैं, जिन्हें विशेष उपचार के लिए जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है। अन्य घायलों का इलाज डोडा में चल रहा है, और कुछ की स्थिति नाजुक बनी हुई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire