Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Big Accident : तेज आंधी ने मचाया कोहराम, महिला सरपंच सहित 3 की कार हादसे में मौत, 2 गंभीर...

पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन की स्थिति और चालक की भूमिका की जांच शुरू कर दी है।

Big Accident : तेज आंधी ने मचाया कोहराम, महिला सरपंच सहित 3 की कार हादसे में मौत, 2 गंभीर...
X

Big Accident : पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में तेज आंधी और मौसम के अचानक बदलाव ने एक परिवार को तबाह कर दिया। बृजपुर थाना क्षेत्र के हीरापुर के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई, जिससे बृजपुर की महिला सरपंच सियारानी अहिरवार 55 वर्ष सहित उनके दो रिश्तेदारों घनश्याम अहिरवार 50 वर्ष और कलावती अहिरवार 30 वर्ष की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में सरपंच के पति रामदास अहिरवार और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Big Accident : बता दें कि घटना 5 मई 2025 की शाम बृजपुर थाना क्षेत्र के हीरापुर के पास हुई। सियारानी अहिरवार अपने पति और 6-7 परिवारजनों के साथ कार से मणिपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रही थीं। रास्ते में अचानक तेज आंधी शुरू हुई, जिसके कारण कार चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और कार सड़क किनारे पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आंधी के साथ धूल का गुबार इतना घना था कि दृश्यता लगभग शून्य हो गई थी, जिसने हादसे को और घातक बना दिया।

Big Accident : हादसे की सूचना मिलते ही बृजपुर थाना पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां रामदास अहिरवार और एक अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद तीनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। बृजपुर थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे की प्रारंभिक वजह तेज आंधी और कम दृश्यता प्रतीत हो रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन की स्थिति और चालक की भूमिका की जांच शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire