Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
Big Accident : तेज रफ्तार मारूति वेन खड़े ट्रेलर से टकराई, 7 लोगों की मौत, कई घायल...
दुर्घटना में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

Big Accident : सुंदरगढ़। ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में एक भजन मंडली की वापसी यात्रा के दौरान बड़ा हादसा हो गया, जिसमें कम से कम सात लोगों की जान चली गई और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा शनिवार सुबह हुआ, जब कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम होने के चलते मारुति वैन एक खड़े ट्रेलर से टकरा गई। दुर्घटना में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
Big Accident : बता दें कि यह भजन मंडली सुंदरगढ़ के कंदाधुडा और समरपिंडा गांवों से संबंधित थी। वे छत्तीसगढ़ के चकबहाल गांव में श्राद्ध कर्म में शामिल होने गए थे और अपने गांव वापस लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार, हादसे के समय वैन चालक ने तेज गति से पीछे खड़े ट्रेलर में टक्कर मार दी, जिससे भयानक दुर्घटना हो गई।
Big Accident : दक्षिण पश्चिमी रेंज के डीआईजी बृजेश राय ने बताया कि यह घटना देर रात लगभग 2 बजे एमसीएल-टोपरिया रोड पर हुई। डीआईजी के अनुसार, “टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक समेत सात लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें हेमगिर के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Big Accident : कोहरे का असर दुर्घटना का कारण?
अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना के पीछे कोहरे को मुख्य कारण माना जा रहा है। कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम थी, जिससे संभवतः वैन चालक ट्रेलर को नहीं देख पाया और हादसा हो गया। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


