Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Big Accident : तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर, दुल्हा-दुल्हन सहित 7 की मौत...

कार सवार दो लोग घायल भी हुए हैं जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Big Accident : तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर, दुल्हा-दुल्हन सहित 7 की मौत...
X
Big Accident : बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में बीती रात भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की जान चली गई। इस भीषण हादसे में दूल्हा दुल्हन की भी दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने बताया कि जब तक वे पहुंचे तब तक ऑटो में सवार सात जिंदगियां लाशों का ढेर बन चुकी थीं, तो वहीं आपस में टकराए वाहन क्षतिग्रस्त हो चुके थे। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद वाहनों से मृतकों के शव निकाले। कार सवार दो लोग घायल भी हुए हैं जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।


Big Accident : बता दें कि थाना धामपुर के हरिद्वार-काशीपुर नेशनल हाईवे पर स्थित फायर स्टेशन के पास शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे यह दर्दनाक हादसा हुआ है। घने कोहरे के कारण क्रेटा कार ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, इनमें दूल्हा और दुल्हन शामिल हैं। मृतक धामपुर के गांव तीबड़ी के रहने वाले हैं। घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से परिजनों में चीख-पुकार मची है। पुलिस ने मृतक व्यक्तियों के शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कराई।


Big Accident : तिबड़ी गांव निवासी शहजादा प्रधान शमीम अहमद ने बताया कि धामपुर थाना क्षेत्र के गांव तिबड़ी निवासी खुर्शीद अंसारी अपने पुत्र विशाल 25 वर्ष का झारखंड से खुशी 22 वर्ष के साथ निकाह कर मुरादाबाद से ऑटो से अपने घर वापस जा रहे थे। ऑटो में दूल्हा-दुल्हन समेत कुल सात लोग सवार थे। जैसे ही परिवार धामपुर थाना क्षेत्र में हाईवे-74 पर फायर स्टेशन के निकट पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो पीछे से तेज गति से आ रही क्रेटा कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। ऑटो भीषण टक्कर के बाद सामने खड़े बिजली के खंबे से टकरा गया, जिसके कारण ऑटो में सवार सातों लोगों की मौके पर मौत हो गई।


Big Accident : इस हादसे में मृतक खुर्शीद 65 वर्ष पुत्र विशाल 25 वर्ष और पुत्रवधू खुशी 22 वर्ष, मुमताज 32 वर्ष, रूबी 28 वर्ष, खुर्शीद की पत्नी मुमताज, बुशरा 11 वर्ष और ऑटो चालक अजब सिंह 45 वर्ष की की सड़क हादसे में मौत हुई है। बताया गया कि सड़क दुर्घटना की आरोपी कार चालक शेरकोट के कोटरा मोहल्ला निवासी अमन एवं सुहेल शामिल हैं। दोनों घायलों का नगर के एक निजी अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।

Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire