Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Big Accident : बच्चों को पिकनिक लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 3 की मौत, 25 से अधिक घायल...

यह स्कूल आमेट क्षेत्र की राझेटी पंचायत के सरकारी स्कूल का था।

Big Accident : बच्चों को पिकनिक लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 3 की मौत, 25 से अधिक घायल...
X

Big Accident : राजसमंद। राजस्थान के राजसमंद जिले में रविवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें 3 बच्चों की मौत हो गई और 25 से अधिक अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना राजसमंद जिले के चारभुजा थाना क्षेत्र स्थित देसूरी की नाल में हुई, जब एक स्कूली बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई। हादसे के समय, बस में करीब 65 बच्चे सवार थे, जो चारभुजा मंदिर के दर्शन के बाद परशुराम महादेव की ओर जा रहे थे।

Big Accident : अचानक बस का संतुलन बिगड़ा और वह गहरे गड्ढे में गिर गई। इस दुर्घटना में तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी बच्चों और शिक्षकों को गंभीर चोटें आईं। मृतक बच्चों के परिवारों में शोक की लहर है और उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Big Accident : घटना की सूचना मिलते ही राजसमंद एसपी सहित अन्य आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजने का काम किया। इस हादसे में स्कूल के प्रधानाचार्य और एक शिक्षक भी घायल हो गए हैं। वे भी अस्पताल में भर्ती हैं। यह स्कूल आमेट क्षेत्र की राझेटी पंचायत के सरकारी स्कूल का था।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire