Breaking News
बिग ब्रेकिंग: जोरहाट एयरबेस पर IAF का AN-32 प्लेन क्रैश, लैंडिंग के बाद दो हिस्सों में बंट गया विमान
NEET UG 2026 Re-exam: 21 जून को होने वाली NEET UG 2026 Re-exam से पहले बड़े बदलाव, परीक्षा अवधि बढ़ी
Create your Account
Big Accident : खाई में गिरी तीर्थयात्रियों की बस, 21 की मौत, 35 से अधिक घायल...
- Rohit banchhor
- 11 May, 2025
पुलिस और आपातकालीन सेवाओं ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से निकालकर नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया, जहां कई की हालत गंभीर बनी हुई है।
Big Accident : कोलंबो। श्रीलंका के सेंट्रल प्रोविंस के कोटमाले क्षेत्र में रविवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया। एक राज्य परिवहन बस, जिसमें 75 तीर्थयात्री सवार थे, पहाड़ी रास्ते पर फिसलकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि 35 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस और आपातकालीन सेवाओं ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से निकालकर नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया, जहां कई की हालत गंभीर बनी हुई है।
Big Accident : पुलिस के अनुसार, हादसा कोटमाले के गेरांडी एला क्षेत्र में हुआ, जब बस चालक ने एक तीव्र मोड़ पर बाएं मुड़ने की कोशिश की। बस दक्षिणी तीर्थस्थल कटारगामा से उत्तर-पश्चिमी शहर कुरुनेगाला की ओर जा रही थी। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और बारिश से गीली सड़क को हादसे का कारण माना जा रहा है, हालांकि मैकेनिकल खराबी या चालक की लापरवाही की संभावना से भी इनकार नहीं किया गया है।
Big Accident : पुलिस प्रवक्ता बुद्धिका मनाथुंगा ने बताया कि चालक भी घायल है और उसका इलाज चल रहा है। श्रीलंका के परिवहन एवं राजमार्ग उपमंत्री प्रसन्ना गुनासेना ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है और सरकार प्रत्येक मृतक के परिवार को 1 लाख श्रीलंकाई रुपये की सहायता राशि प्रदान करेगी।
Related Posts
More News:
- 1. Modi Government 12 Years: मोदी सरकार के 12 साल: आम लोगों की क्रय शक्ति तीन गुना बढ़ी: गिरिराज, मीडिया कॉन्क्लेव में केंद्रीय मंत्री ने गिनाई उपलब्धियां, सीएम साय ने कही ये बात
- 2. Kane Williamson Retirement : न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, लॉर्ड्स टेस्ट रहा आखिरी मैच
- 3. MP News : 60 फीट गहरे कुएं में बुझ गई दो जिंदगियां, मशीन निकालते समय रस्सी टूटी, पिता-पुत्र की हुई मौत
- 4. CG News: छत्तीसगढ़ के लिए 3,354 करोड़ रुपए मंजूर, 1 जुलाई से लागू होगी 'वीबी जीरामजी'
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

