Breaking News
CG News : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठन विस्तार, जगदलपुर सिटी और बेमेतरा की नई जिला कार्यकारिणी घोषित
MP News : किसानों की समृद्धि के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
CG Accident : जशपुर बस हादसे पर सीएम साय ने जताया शोक, 6 की मौत, घायलों के बेहतर इलाज के दिए निर्देश
CG News: गंगरेल बांध में महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप प्रतियोगिता 11 मार्च को, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
Create your Account
Big Accident : तेज रफ्तार हाईवा ने पिकअप को मारी टक्कर, चार की मौत, दो घायल
Big Accident : गुमला। झारखंड के गुमला जिले में गुरुवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग-23 एक भीषण सड़क हादसे का गवाह बना, जहां तेज रफ्तार हाईवा ने पिकअप वैन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा भरनो थाना क्षेत्र के भड़गांव के पास हुआ।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टाटा मैजिक पिकअप पूरी तरह चकनाचूर हो गया। पिकअप में सवार सभी लोग रांची से गुमला की ओर तिलकुट बेचने जा रहे थे। मृतक और घायल सभी रांची के निवासी बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हाईवा चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चला रहा था और पीछे से पिकअप में टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही भरनो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत व बचाव कार्य शुरू कराया। गंभीर रूप से घायल दोनों लोगों को पहले सिसई रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने चारों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल, गुमला पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस फरार हाईवा और उसके चालक की तलाश में जुटी हुई है। साथ ही मृतकों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए रांची पुलिस सहित आसपास के थानों से संपर्क किया जा रहा है।
Related Posts
More News:
- 1. PM Mark Carney meets PM Modi: कनाडाई पीएम मार्क कार्नी ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात, भारत-कनाडा संबंधों को नई मजबूती
- 2. T20 WC 2026 IND vs ENG Semifinal: टी20 वर्ल्ड कप के दूसरा सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड की होगी टक्कर, जीतने वाली टीम की फाइनल में होगी एंट्री, जानिए वानखेड़े की पिच का मिजाज, लाइव स्ट्रीमिंग समेत हर छोटी बड़ी जानकारी
- 3. West Bengal Assembly Elections: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले राज्यपाल सीवी आनंद बोस का इस्तीफा, लद्दाख के एलजी कविंद्र गुप्ता ने भी पद छोड़ा
- 4. West Asia Crisis: पश्चिम एशिया संकट के बीच भारतीयों की सुरक्षा के लिए विदेश मंत्रालय ने बनाया कंट्रोल रूम
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

