Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Big Accident : तेज रफ्तार ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत, 9 लोगों की मौत, पुलिस जांच में जुटी...

शुक्रवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग-18 पर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें बोलेरो गाड़ी में सवार 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

Big Accident : तेज रफ्तार ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत, 9 लोगों की मौत, पुलिस जांच में जुटी...
X

Big Accident : पुरुलिया। पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में शुक्रवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग-18 पर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें बोलेरो गाड़ी में सवार 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा बलरामपुर थाना क्षेत्र के नामशोल गांव के पास हुआ, जब एक तेज रफ्तार ट्रेलर ट्रक ने सामने से आ रही बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी। मृतक झारखंड के नीमडीह थाना क्षेत्र के तिलाईटांड जा रहे थे और पुरुलिया के बड़ाबाजार थाना क्षेत्र के अदबाना गांव से एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे।

पुलिस के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो पूरी तरह चकनाचूर हो गई। हादसे में गाड़ी में सवार सभी 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को तत्काल नजदीकी बंशगढ़ ब्लॉक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद ट्रक सड़क किनारे खेत में पलट गया। मृतकों की पहचान विजय महतो, स्वपन महतो, अजय महतो, बृहस्पति महतो, गुरुपद महतो, शशांक महतो, कृष्णा महतो, चंद्रमोहन महतो और चालक चित्तरंजन महतो के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही बलरामपुर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। ट्रेलर ट्रक को जब्त कर लिया गया है, और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire