Create your Account
Big Accident : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो खड़े ट्रक से टकराई, तीन की मौत, कई घायल...
- Rohit banchhor
- 11 Mar, 2025
घटना के बाद आसपास के लोगों ने चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचकर मदद की कोशिश की।
Big Accident : रांची। शहर के कोकर इलाके में मंगलवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना तब हुई जब तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने रामलखन सिंह यादव कॉलेज के पास सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचकर मदद की कोशिश की।
Big Accident : पुलिस भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और स्कॉर्पियो में फंसे सभी 6 लोगों को बाहर निकालकर रिम्स ले जाया गया। डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीसरे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान अग्नि बेसरा, सुजीत सिंकू और पृथ्वी सहदेव के रूप में हुई है। अग्नि बेसरा सरायकेला के भाजपा नेता बास्को बेसरा के पुत्र थे और रांची स्थित जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल सर्विस में एमबीए की पढ़ाई कर रहे थे।
Big Accident : उल्लेखनीय है कि अग्नि के छोटे भाई अनमोल बेसरा की भी पिछले साल 4 अगस्त को एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। घायलों को रिम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों के परिजन जमशेदपुर से रांची पहुंचे हैं और शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City Crime: रायपुर में ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट का भंडाफोड़, 14 आरोपी गिरफ्तार,शहर के कुछ बड़े कारोबारियों से लिंक का क्लू
- 2. VB-G Ram Ji: मनरेगा की जगह लेने वाले 'वीबी–जी राम जी' कानून की अधिसूचना जारी, इस तारीख से देशभर में होगा लागू होगा
- 3. NDMA Emergency Alert Trial: ठीक 11 बज के 45 मिनट पर देश के करोड़ों मोबाइल पर एक साथ बजने लगे सायरन,दुश्मन ने कर दिया हमला, जो जहां था वहीं ठहर गया
- 4. Actor Santosh Nair Passes Away: मलयालम एक्टर संतोष नायर का निधन, सड़क हादसे के बाद अस्पातल में थे भर्ती, फिल्म इंडस्ट्री में शोक
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

