Create your Account
Big Accident : तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटी, 9 की मौत, कई घायल...
- Rohit banchhor
- 29 Nov, 2024
इस दुर्घटना में कुछ यात्री मौके पर ही मारे गए, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हुए।
Big Accident : गोंदिया। महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में आज शुक्रवार को दोपहर एक भीषण सड़क दुर्घटना में 9 लोगों की जान चली गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) की शिवशाही बस के पलटने से हुआ। बता दें कि बस नागपुर से गोंदिया की ओर जा रही थी और इसमें 35 से अधिक यात्री सवार थे। जैसे ही बस मोड़ पर पहुंची, अचानक एक बाइक सवार सामने आ गया। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में बस के ड्राइवर ने गाड़ी का कंट्रोल खो दिया और बस पलट गई। इस दुर्घटना में कुछ यात्री मौके पर ही मारे गए, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हुए।
Big Accident : प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घायलों को इलाज के लिए नजदीकी सरकारी अस्पताल में भेजा गया है। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस और एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंचने के बाद तत्काल बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। बस के पलटने के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल यात्रियों की मदद की और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
Big Accident : घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। हादसे के बाद क्रेन की मदद से पलटी हुई बस को हटाने का काम जारी है। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, सड़क को जल्द से जल्द सामान्य करने की कोशिश की जा रही है ताकि यातायात में रुकावट न हो।
#WATCH गोंदिया, महाराष्ट्र: गोंदिया जिले के बिंद्रावन टोला गांव के पास राज्य परिवहन की एक बस अनियंत्रित होकर पलट जाने से 7 लोगों की मौत हो चुकी है। लगभग 30 लोग घायल हैं और घायलों को गोंदिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है: गोंदिया पुलिस
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 29, 2024
वीडियो घटनास्थल से है। pic.twitter.com/CkyJKx86Ed
Related Posts
More News:
- 1. Chhattisgarh new electricity bill rates: छत्तीसगढ़ में आज से बिजली बिल पर नया टैरिफ लागू, जानिए अब कितना देना होगा प्रति यूनिट चार्ज
- 2. Stock Market July 3: शेयर बाजार में रौनक, सेंसेक्स 77,000 और निफ्टी 24,000 के पार, आईटी शेयरों ने भरी उड़ान
- 3. CG News : 'शादी करेंगे' कहकर बुजुर्ग से ठगे 9.50 लाख, पुलिस ने ओडिशा के अंतर्राज्यीय ठग गिरोह का किया पर्दाफाश
- 4. India Foreign Debt Exceeds: देश पर बढ़ा विदेशी कर्ज, बढ़कर 72142450000000 रुपये हुआ, RBI ने जारी किए नए आंकड़े
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

