Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Big Accident : तेज रफ्तार कार और बोलेरो वाहन में हुई भिड़ंत, दो जिंदा जले...

जबकि बोलेरो में सवार तीन में से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना शिव थाना क्षेत्र में सुबह करीब 6 बजे हुई।

Big Accident : तेज रफ्तार कार और बोलेरो वाहन में हुई भिड़ंत, दो जिंदा जले...
X

Big Accident : बाड़मेर। राजस्थान के बाड़मेर जिले में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। नेशनल हाईवे 68 पर आगोरिया फांटे के पास एक वेगनआर कार और बोलेरो कैंपर की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में तुरंत आग लग गई। कार में सवार दो लोग अंदर फंस गए और जिंदा जल गए, जबकि बोलेरो में सवार तीन में से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना शिव थाना क्षेत्र में सुबह करीब 6 बजे हुई।

Big Accident : बता दें कि वेगनआर कार बाड़मेर से जैसलमेर की ओर जा रही थी, तभी सामने से आ रही बोलेरो कैंपर से उसकी टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों वाहन आग के गोले में तब्दील हो गए। कार में सवार दो लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और वे आग की लपटों में जिंदा जल गए। वहीं, बोलेरो में सवार खेतनाथ 25 वर्ष और मोडूनाथ 30 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बाड़मेर हॉस्पिटल रेफर किया गया। बोलेरो में पीछे बैठे जेठनाथ 11 वर्ष को मामूली चोटें आईं।

Big Accident : सूचना मिलते ही शिव थाना पुलिस और प्राइवेट कंपनी की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। करीब दो-तीन घंटे की मशक्कत के बाद कार में जले शवों को बाहर निकाला गया। शव इतने बुरी तरह जल चुके थे कि एक का हाथ और दूसरे का सिर बाहर दिखाई दिया। दोनों शवों को शिव हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट किया गया है। शिव थाना इंचार्ज मनीष देव ने बताया कि मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

Big Accident : कार के नंबर प्लेट के आधार पर उनके परिवार से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक गुजरात के रहने वाले हो सकते हैं। हादसे के बाद हाईवे से दोनों वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire