Breaking News
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
Big Accident : श्रद्धालुओं का वाहन यात्री बस से टकराया, 6 की मौत, 2 घायल...
- Rohit banchhor
- 24 Feb, 2025
घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
Big Accident : जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में प्रयागराज से महाकुंभ स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं का वाहन तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर एक भीषण हादसे का शिकार हो गया। इस दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
Big Accident : बता दें कि यह दुर्घटना सोमवार की सुबह लगभग साढ़े 4 बजे खितौला थाना क्षेत्र के पहरेवा इलाके में हुई। बताया जाता है कि कर्नाटक से आया एक तूफान वाहन तेज गति से आ रहा था, जिसका नियंत्रण चालक के हाथ से निकल गया। वाहन ने डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरे मार्ग पर जा पहुंचा, जहां उसकी टक्कर जबलपुर से कटनी की ओर जा रही एक यात्री बस से हो गई। इस टक्कर में तूफान वाहन में सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
Big Accident : अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए। वाहन के भीतरी हिस्से में खून ही खून था। दो घायलों में से एक की हालत गंभीर है, जिसे जबलपुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Big Accident : दूसरे घायल के पैर में चोट आई है। पुलिस के अनुसार, वाहन कर्नाटक का था और संभावना है कि श्रद्धालु कर्नाटक के निवासी थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस बल और अधिकारी मौके पर पहुंचे। सड़क से गुजर रहे लोगों ने भी घायलों की मदद की।
Related Posts
More News:
- 1. PM Modi Congratulates Nepal: नेपाल में शांतिपूर्ण चुनाव पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, बोले- शांति-समृद्धि के लिए मिलकर काम करेगा भारत
- 2. Iran Attack Israel: ट्रंप की मंजूरी के बिना ईरान ने चुन लिया अपना सुप्रीम लीडर, पहले एक्शन में इजरायल को थर्राया, यूएस का तीसरा एयरक्राफ्ट कैरियर जॉर्ज HW बुश रवाना
- 3. CG News: छत्तीसगढ़ में बनेगा कर्मचारी चयन मंडल,सरकार के पास भेजा गया प्रस्ताव, मंजूरी का इंतजार
- 4. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और कैबिनेट मंत्रियों ने निमाड़-मालवा के लोक देवता भीलट देव से सभी की सुख समृद्धि के लिए की कामना
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

