Top
Begin typing your search above and press enter to search.

BIg Accident : बस हादसे में बढ़ा मौत का आंकड़ा, 7 की मौत, 42 घायल, जानें कैसे हुआ हादसा...

जबकि घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

BIg Accident : बस हादसे में बढ़ा मौत का आंकड़ा, 7 की मौत, 42 घायल, जानें कैसे हुआ हादसा...
X

BIg Accident मुंबई। मुंबई के कुर्ला पश्चिम रेलवे स्टेशन के पास सोमवार की रात को बेस्ट बस का बड़ा हादसा हुआ, जिसमें सात लोगों की जान चली गई और 42 अन्य घायल हो गए। यह दर्दनाक हादसा अंबेडकर नगर क्षेत्र में हुआ, जहां बस ने सड़क पर चल रहे दर्जनभर लोगों और गाड़ियों को कुचल दिया। घटनास्थल पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें तत्काल पहुंची, जबकि घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

BIg Accident : बता दें कि हादसा उस समय हुआ जब बस कुर्ला रेलवे स्टेशन (पश्चिम) से साकीनाका की ओर जा रही थी। इस दौरान बस का ड्राइवर संजय मोरे 54 वर्ष ने नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण बस की स्पीड बढ़ गई और यह भयानक घटना हुई। ड्राइवर की लापरवाही के चलते यह दर्दनाक हादसा हुआ। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी ड्राइवर को एक दिसंबर को ही कॉन्ट्रैक्ट पर नियुक्त किया गया था और उसके पास बस चलाने का कोई खास अनुभव नहीं था।

BIg Accident : घटना के बाद, स्थानीय लोगों ने घायल व्यक्तियों को नजदीकी भाभा अस्पताल और अन्य अस्पतालों में पहुंचाया। घायलों में तीन पुलिसकर्मी और एक महाराष्ट्र सिक्योरिटी फोर्स का जवान भी शामिल है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है और मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।

BIg Accident : इस दुर्घटना के बाद, विधायक महेश कुडालकर घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही, उन्होंने बेस्ट बस सेवा के संचालन में सुधार की आवश्यकता पर भी जोर दिया, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों से बचा जा सके।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire