Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Big Accident : ऑटो और कार में हुई भिड़ंत, 5 लोगों की गई जान, तीन घायल...

Big Accident : बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक ऑटो और स्विफ्ट कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई,

Big Accident : ऑटो और कार में हुई भिड़ंत, 5 लोगों की गई जान, तीन घायल...
X
Big Accident : बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक ऑटो और स्विफ्ट कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिन पांच लोगों की मौत हुई है, वो बेगूसराय और नालंदा जिले के ही रहने वाले हैं।

Big Accident : बता दें कि यह घटना एफसीआई थाना क्षेत्र के एनएच-31 फोरलेन पर बीहट रतन चौक के पास की है। हादसे के बाद तीन घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान हो गई है। इनमें से एक यात्री विक्की पाठक 26 वर्ष नालंदा जिले के पुवारी टोला के रहने वाले हैं। जबकि चार अन्य बेगूसराय के ही रहने वाले हैं। जिसमें सिंटू कुमार यादव निवासी साम्हो बिजुलिया, अमनदीप कुमार 22 वर्ष, नीतीश कुमार निवासी गढ़पुरा और गौतम कुमार 25 वर्ष निवासी छौराही के रहने वाले थे।

Big Accident : बताया जाता है कि मृतकों में शामिल नालंदा जिले के विक्की पाठक दिल्ली एम्स में आर्कियोलॉजी डिपार्टमेंट में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत थे, जो दिल्ली से एक शादी समारोह में भाग लेने ट्रेन से हाथीदाह उतरे थे और ऑटो पर सवार होकर बेगूसराय आ रहे थे। इसके साथी साम्हो बिजुलिया निवासी सिंटू कुमार भी दिल्ली से एक शादी समारोह में हिस्सा लेने बेगूसराय आ रहे थे, जबकि रिश्ते में मामा भांजा नीतीश कुमार और अमनदीप कुमार पटना से कोई काम कर वापस ट्रेन से लौट रहे थे।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire