Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Big Accident : ट्रक के नीचे घुसी कार, दंपति समेत चार की मौत, एक घायल...

इस दौरान करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा, जिससे लंबा जाम लग गया।

Big Accident : ट्रक के नीचे घुसी कार, दंपति समेत चार की मौत, एक घायल...
X

Big Accident : महोबा। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक तेज रफ्तार ऑल्टो कार ट्रक के नीचे घुस गई। इस हादसे में दंपति समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। बता दें कि ऑल्टो कार सवार परिवार प्रयागराज से मध्य प्रदेश के भोपाल लौट रहा था।

Big Accident : तभी महोबा जिले के बरा नाला के पास हाईवे पर ट्रक से भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक कार को लगभग 50 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। इस दौरान कार में सवार लोगों के बचने का कोई रास्ता नहीं बचा। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से ऑल्टो कार को ट्रक के नीचे से निकाला। इस दौरान करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा, जिससे लंबा जाम लग गया।

Big Accident : बाद में धीरे-धीरे यातायात सामान्य हुआ। मृतकों की पहचान नरेश नागर, अवधेश नागर, भूरा गुर्जर, पूजा नागर के रूप में की है। वहीं घायल व्यक्ति का नाम अभी स्पष्ट नहीं है, और उसका इलाज जिला अस्पताल में जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire