Create your Account
Big Accident : शादी से लौटते समय कार पलटी, 4 की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल...
- Rohit banchhor
- 01 May, 2025
प्रारंभिक जानकारी में तेज रफ्तार और चालक का नियंत्रण खो देना हादसे का कारण माना जा रहा है।
Big Accident : गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में बुधवार-गुरुवार की मध्यरात्रि एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। भदौरा क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई, जिसके परिणामस्वरूप चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे का शिकार हुए सभी लोग शिवपुरी जिले के कोलारस क्षेत्र के रिजौदा गांव के निवासी थे, जो मावन में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे।
Big Accident : बता दें कि हादसा इतना भीषण था कि कार डिवाइडर से टकराने के बाद पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मृतकों की पहचान गोविंद रघुवंशी, सोनू, वीरू और हितेश के रूप में हुई है। घायलों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से एक व्यक्ति की गंभीर हालत को देखते हुए उसे भोपाल रेफर किया गया। शेष दो घायलों का उपचार गुना के अस्पताल में जारी है।
Big Accident : म्याना थाना प्रभारी गोपाल चौबे ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में तेज रफ्तार और चालक का नियंत्रण खो देना हादसे का कारण माना जा रहा है।
Related Posts
More News:
- 1. UP Accident : दबिश पर निकली यूपी पुलिस की वाहन हुआ हादसे का शिकार, 5 जवानों की मौत
- 2. MP News : समाज की बंदिशों से हारे दो दिल, प्रेमी युगल ने पेड़ से लटककर दी जान, गांव में फैली सनसनी
- 3. Election Results 2026 Live: बंगाल में रुझानों में बहुमत के करीब बीजेपी, 144 सीटों पर आगे निकली... 100 के आंकड़ों पर रुकी टीएमसी, असम में बीजेपी बहुमत के करीब
- 4. CGPSC ESE 2026 Notification: CGPSC इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, इतने पदों पर होगी भर्ती
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

