Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Big Accident : श्रद्धालुओं से भरी बस डंपर से टकराई, 4 की मौत, कई घायल...

उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Big Accident : श्रद्धालुओं से भरी बस डंपर से टकराई, 4 की मौत, कई घायल...
X

Big Accident : फतेहपुर। माघ पूर्णिमा पर संगम में आस्था की डुबकी लगाने के लिए देश भर के श्रद्धालु प्रयागराज पहुंच रहे हैं। इस बीच फतेहपुर जिले के बिंदकी क्षेत्र में आज बुधवार सुबह श्रद्धालुओं से भरी बस डंपर से जा टकराई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं 13 लोग घायल हो गए है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Big Accident : बता दें कि दिल्ली के उत्तम नगर से कुंभ यात्रियों को लेकर प्रयागराज जा रही ट्रैवेल बस कानपुर प्रयागराज हाईवे पर कल्याणपुर थाना क्षेत्र के दूधी कगार मोड़ के पास गिट्टी भरे डंपर में पीछे से टकराई। हादसे में बस ड्राइवर समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल हो गए।

Big Accident : प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। ट्रैवलर बस में सवार कुल 21 दर्शनार्थियों में बस चालक सहित चार की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया जहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire