Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
Big Accident : बीएसएफ जवानों से भरी बस खाई में गिरी, तीन जवान शहीद, कई घायल...
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचीं और बस में फंसे जवानों को बाहर निकाला गया।

Big Accident : श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में बीएसएफ जवानों को लेकर जा रही एक बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में तीन जवान शहीद हो गए और कई जवान घायल हुए हैं।
Big Accident : बता दें कि दूसरे चरण में चुनाव ड्यूटी के लिए बस बीएसएफ जवानों को लेकर बड़गाम जिले जा रही थी, तभी ब्रेल वाटरहेल इलाके में अचानक बस फिसलकर खाई में जा गिरी। इस कारण 3 जवानों की मौत हो गई और 32 जवान घायल हो गए। इसमें से 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को एसडीएच खान साहिब और बडगाम के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Big Accident : हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचीं और बस में फंसे जवानों को बाहर निकाला गया। घटना की जानकारी मिलते ही आलाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। अभी तक हादसे के कारणों को पता नहीं चल सका है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


