Create your Account
Big Accident : बोलरो का टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलटा, 3 छात्राओं की मौत, 11 घायल...
- Rohit banchhor
- 04 Mar, 2025
इस हादसे में तीन छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत 11 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
Big Accident : महराजगंज। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र में आज मंगलवार सुबह फरेंदा-धानी मार्ग पर ग्राम सभा सिकंदरा जीतपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास छात्राओं से भरी एक बोलेरो का टायर अचानक फट गया। जिससे बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में तीन छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत 11 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
Big Accident : बता दें कि बोलेरो सवार छात्राएं महेश राम अशोक कुमार इंटरमीडिएट कॉलेज में बोर्ड परीक्षा देने जा रही थीं। हादसे के बाद स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को वाहन से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, जबकि घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।
Big Accident : इस हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। हादसे में मारी गई छात्राओं की पहचान की जा रही है, जबकि घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस सड़क हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की है।
Related Posts
More News:
- 1. UP News : चित्रकूट को बड़ी सौगात : जल्द शुरू होगी लखनऊ-दिल्ली हवाई सेवा, 951 करोड़ की 124 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण
- 2. Share Market Closed: शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद
- 3. DRDO: पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का सफल परीक्षण, DRDO ने बताया कितने किमी है रेंज
- 4. IAS Transfer : छत्तीसगढ़ में IAS अफसरों का बड़ा फेरबदल, सरकार ने बदले 5 अधिकारियों के प्रभार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

