Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Big Accident : सड़क निर्माण के गड्ढे से दो युवकों के शव बरामद, हादसा या हत्या, रिवॉल्वर ने बढ़ाई जांच की उलझन...

पुलिस अब इस बात की तह तक जाने में जुटी है कि यह एक साधारण हादसा था या सुनियोजित हत्या।

Big Accident : सड़क निर्माण के गड्ढे से दो युवकों के शव बरामद, हादसा या हत्या, रिवॉल्वर ने बढ़ाई जांच की उलझन...
X

Big Accident : रांची। राजधानी रांची के टाटीसिलवे थाना क्षेत्र में गुरुवार को सड़क निर्माण के लिए खोदे गए एक गड्ढे से दो युवकों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान गुमला जिले के सिसई थाना क्षेत्र के डरहा गांव निवासी संदीप साहू और गोपाल साहू के रूप में हुई है। गड्ढे में एक मोटरसाइकिल के साथ-साथ एक रिवॉल्वर भी बरामद होने से यह मामला रहस्यमयी बन गया है। पुलिस अब इस बात की तह तक जाने में जुटी है कि यह एक साधारण हादसा था या सुनियोजित हत्या।

Big Accident : बता दें कि टाटीसिलवे इलाके के आरा गेट और सेनिटोरियम के बीच सड़क निर्माण के लिए बनाए गए गहरे गड्ढे में सुबह दो युवकों के शव पड़े होने की खबर स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को बाहर निकाला और जांच शुरू की। शुरुआती तौर पर माना जा रहा था कि दोनों युवक बाइक से कहीं जा रहे थे और असंतुलन के कारण गड्ढे में गिर गए होंगे, जिससे उनकी मौत हो गई। लेकिन जब पुलिस ने गड्ढे से एक रिवॉल्वर बरामद की, तो मामला संदिग्ध हो गया।

Big Accident : रिवॉल्वर की मौजूदगी ने इस घटना को नया मोड़ दे दिया। पुलिस यह जांच कर रही है कि क्या दोनों युवकों की हत्या कर उनके शव को गड्ढे में फेंका गया, या फिर यह महज एक हादसा था और हथियार संयोगवश उनके पास था। रांची मुख्यालय के डीएसपी अमर कुमार पांडेय ने बताया, गड्ढे से दो युवकों के शव, एक मोटरसाइकिल और एक हथियार बरामद हुआ है। हम हर पहलू से जांच कर रहे हैं ताकि सच सामने आ सके।

Big Accident : घटना के बाद पुलिस ने रांची और आसपास के जिलों के थानों में युवकों की तस्वीरें भेजीं, जिसके बाद दोपहर में उनकी पहचान संदीप साहू और गोपाल साहू के रूप में हुई। दोनों गुमला जिले के रहने वाले थे। सूचना मिलते ही परिजन रांची पहुंच गए और पुलिस से मुलाकात कर घटना की जानकारी देने की कोशिश की। पुलिस ने गुमला जिले की पुलिस से भी दोनों युवकों के आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी मांगी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire