Create your Account
Big Accident : पुंछ जिले में सेना की गाड़ी गहरी खाई में गिरी, 5 जवान शहीद, 3 लापता, कई घायल...
- Rohit banchhor
- 24 Dec, 2024
शहीद हुए जवानों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, लेकिन सभी जवान 11 मराठा रेजिमेंट के सदस्य थे।
Big Accident : पुंछ। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आज एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें सेना के जवानों से भरी एक वैन गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 5 जवान शहीद हो गए, जबकि 10 जवान गंभीर रूप से घायल हैं। दुर्घटना में 3 जवान अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है। यह हादसा बलनोई इलाके में घोड़ा पोस्ट के पास हुआ, जब वैन ड्राइवर संतुलन खो बैठा और गाड़ी 350 फीट गहरी खाई में गिर गई। घटना के समय वैन में 18 जवान सवार थे, जो लाइन ऑफ कंट्रोल (LOC) की ओर जा रहे थे। शहीद हुए जवानों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, लेकिन सभी जवान 11 मराठा रेजिमेंट के सदस्य थे।
Big Accident : घायलों को तुरंत आसपास के अस्पतालों में भर्ती किया गया है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही सेना की क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। घायल जवानों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भेजा गया है। यह हादसा सेना के लिए एक बड़ा झटका है, खासकर ऐसे समय में जब नवंबर में भी दो अलग-अलग घटनाओं में 5 जवानों की जान चली गई थी।
Big Accident : 4 नवंबर को राजौरी में सड़क दुर्घटना में दो जवान शहीद हुए थे, वहीं 2 नवंबर को रियासी जिले में कार के खाई में गिरने से तीन जवानों की मौत हो गई थी। इस दुखद घटना के बाद, सेना और प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन में पूरी ताकत लगा दी है और लापता जवानों को जल्द से जल्द ढूंढने के लिए प्रयास जारी हैं।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : चलती हाईवा में लगी भीषण आग, चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से झुलसे
- 2. Share Market: शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी के साथ बंद, सेंसेक्स 828 अंक चढ़ा, निफ्टी 1% से ज्यादा उछला
- 3. RSSB ने जारी की राजस्थान पटवारी भर्ती 2026 की फाइनल मेरिट लिस्ट, ऐसे देखें रिजल्ट
- 4. CG News : सांप और गोह का शिकार कर पकाया मांस, फिर वीडियो बनाकर किया वायरल, 6 आरोपी गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

