Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Big Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक ही झटके में पूरा परिवार खत्म...

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Big Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक ही झटके में पूरा परिवार खत्म...
X

Big Accident : सिवनी। जिले के धूमा थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे 44 पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार एक परिवार को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार पति-पत्नी और उनके दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना घोघरी गांव के पास हुई, जहां परिवार शादी समारोह से वापस घर लौट रहा था। बता दें कि बाइक सवार परिवार शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहा था।

Big Accident : घोघरी गांव के पास नेशनल हाइवे 44 पर तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार पति-पत्नी और उनके दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक भी पलट गया। घटना की सूचना मिलते ही धूमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire