Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
Big Accident : तेज रफ्तार कार सामने जा रही ट्रक में जा घुसी, 6 की मौत, एक घायल...
- Rohit banchhor
- 06 Mar, 2025
उन्होंने कहा कि घायल महिला का इलाज जारी है और पुलिस घटना की जांच कर रही है।
Big Accident : सिरोही। राजस्थान के सिरोही जिले में गुरुवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। यह हादसा आबूरोड सदर थाना क्षेत्र के किवरली गांव के पास नेशनल हाइवे-27 पर हुआ। बता दें कि कार में सवार सभी 7 लोग जालोर जिले के निवासी थे। वे अहमदाबाद से जालोर लौट रहे थे। हादसे के समय कार ट्रक से पीछे से टकरा गई, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
Big Accident : हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एक महिला गंभीर रूप से घायल है, जिसे सिरोही के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में मारे गए लोगों में नारायण प्रजापति 58 वर्ष, उनकी पत्नी पोशी देवी 55 वर्ष, बेटा दुष्यंत 24 वर्ष, चालक कालूराम 40 वर्ष और दो बच्चे यशराम 4 वर्ष और जयदीप 6 वर्ष शामिल हैं। घायल महिला दरिया देवी 35 वर्ष का इलाज जारी है।
Big Accident : घटना की सूचना मिलते ही सीओ गोमाराम, सदर थानाधिकारी दर्शनसिंह, एसआई गोकुलराम और हैड कांस्टेबल विनोद समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कार को ट्रक से निकालने के लिए क्रेन बुलाई गई और करीब 40 मिनट के प्रयास के बाद शवों को बाहर निकाला गया। सीओ गोमाराम ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 3 बजे हुई। ट्रक और कार के बीच हुई टक्कर में कार में सवार सभी लोग जालोर जिले के निवासी थे। उन्होंने कहा कि घायल महिला का इलाज जारी है और पुलिस घटना की जांच कर रही है।
Related Posts
More News:
- 1. Nitish Kumar takes oath: नीतीश कुमार की संसदीय पारी शुरू, राज्यसभा MP के रूप में ली शपथ, दिल्ली से पटना तक बैठकों का दौर, सीएम पर सस्पेंस बरकरार
- 2. CG News: छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक को राज्यपाल की मंजूरी, कानून लागू, 60 दिन पहले देना होगा आवेदन
- 3. Share Market: वैश्विक दबाव से शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी 1% से ज्यादा टूटे
- 4. MP News : नींद का झोंका बना मौत का कारण, खाई में गिरी अनियंत्रित कार, 2 युवकों की मौत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

