Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Big Accident : टैंकरों की टक्कर में लगी भीषण आग, चालक की जिंदा जलकर मौत, हाइवे पर लगा जाम...

प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और ओवरटेकिंग को हादसे की वजह बताया जा रहा है।

Big Accident : टैंकरों की टक्कर में लगी भीषण आग, चालक की जिंदा जलकर मौत, हाइवे पर लगा जाम...
X

Big Accident : भीलवाड़ा। शुक्रवार सुबह भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया। लाडपुरा चौराहे पर एक तेज रफ्तार सीमेंट टैंकर ने आगे चल रहे अन्य टैंकरों को जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद तीन गाड़ियों में भीषण आग लग गई। इस हादसे में एक टैंकर चालक आग की लपटों में घिर गया और जिंदा जलकर उसकी मौत हो गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और हाइवे पर लंबा जाम लग गया।

Big Accident : बता दें कि घटना सुबह करीब 6.15 बजे हुए इस हादसे की सूचना मिलते ही मांडलगढ़ थाना पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। दमकलकर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक टैंकर पूरी तरह जलकर राख हो चुके थे। पुलिस ने मृतक चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और हादसे की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और ओवरटेकिंग को हादसे की वजह बताया जा रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire