Breaking News
FIH Women's Hockey World Cup: भारत ने इटली को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से खिताबी भिड़ंत
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
Big Accident : ट्रैक्टर-ट्रॉली और ऑयल कंटेनर की टक्कर में 8 की मौत, 43 घायल
- Rohit banchhor
- 25 Aug, 2025
हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही 8 लोगों की मौत हो गई।
Big Accident : बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में नेशनल हाइवे 34 पर घटाल गांव के पास अरनिया थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। कासगंज से राजस्थान के गोगामेड़ी जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को तेज रफ्तार ऑयल कंटेनर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिसके परिणामस्वरूप 8 लोगों की मौत हो गई और 43 अन्य घायल हो गए। इस हादसे ने सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
हादसा रविवार देर रात करीब 2.15 बजे बुलंदशहर-अलीगढ़ सीमा पर अरनिया बाइपास के पास हुआ। पुलिस के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 60-61 श्रद्धालु सवार थे, जो कासगंज जिले के रफातपुर गांव से राजस्थान के गोगामेड़ी में जाहरपीर (गोगाजी) के दर्शन के लिए जा रहे थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली को डबल डेकर बनाया गया था, जिसमें लकड़ी लगाकर दो हिस्सों में लोगों को बैठाया गया था। तेज रफ्तार कंटेनर ने पीछे से ट्रॉली को टक्कर मारी, जिससे ट्रॉली पलट गई और कई लोग सड़क पर गिर गए। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही 8 लोगों की मौत हो गई।
मृतकों की पहचान कासगंज निवासी ईयू बाबू (40, ट्रैक्टर चालक), रामबेटी (65), चांदनी (12), घनीराम (40), मोक्षी (40), शिवांश (6), योगेश (50) और विनोद (45) के रूप में हुई है। इनमें दो बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं। हादसे में 43 लोग घायल हुए, जिनमें 12 बच्चे हैं। घायलों में से 10 को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज, 10 को बुलंदशहर जिला अस्पताल और 23 को खुरजा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, और वे वेंटिलेटर पर हैं।
हादसे की सूचना मिलते ही बुलंदशहर के डीएम श्रुति, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया, और मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। कंटेनर को पुलिस ने जब्त कर लिया है, लेकिन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
मुख्यमंत्री ने जताया दुख, मुआवजे की घोषणा-
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। साथ ही, उन्होंने जिला प्रशासन को घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं।
Related Posts
More News:
- 1. Dhoni Post For Gambhir - Team India: कोच साहब… गौतम गंभीर के लिए MS धोनी की खास पोस्ट, गंभीर ने भी दिया मजेदार रिप्लाई बोले- आपको देख कर...
- 2. Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, डबल डेकर बस ने कार को मारी टक्कर, 6 की मौत, 7 गंभीर घायल
- 3. Raipur City News : जुआ मामले की सूचना छुपाने पर चौकी प्रभारी लाइन अटैच, एसएसपी ने दिखाई सख्ती
- 4. Bihar News: बिहार में राज्यसभा चुनाव से पहले विधानसभा को मिली बम से उड़ाने की धमकी, 16 मार्च को होना है चुनाव
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

