Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
सर्वर की समस्या से परेशान भोपाल का हमीदिया हॉस्पिटल, आए दिन मरीज होते हैं परेशान
भोपाल। हमीदिया अस्पताल में लाख प्रयासों के बाद भी सर्वर समस्या का स्थाई समाधान नहीं हो पा रहा है। आज दोपहर में फिर करीब आधा घंटा तक इंटरनेट ने परेशान किया। जिससे मरीजों के पर्चे बनने में विलंब हुआ। जांच रिपोर्ट ऑनलाइन निकालने में भी दिक्कतें रहीं। जब से नवीन बिल्डिंग में अस्पताल प्रारंभ हुआ है। तब से यह समस्या बनी है। पूरा एक साल निकल गया है। सर्वर कभी भी परेशान कर रहा है।
आज भी यही स्थिति रही, लेकिन आधा घंटा इंतजार करने के बाद रोगियों के पर्चे बनाए गए। डॉक्टरों का कहना है अस्पताल में रोगियों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। इस कारण पर्चा भी अधिक बनाए जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट के दायरे में निरंतर वृद्धि हो रही है। अब ज्यादा काम होने के कारण बार-बार वायरस आ रहा है। जिससे सर्वर की समस्या बन रही है। रोगी भीमसेन जाट, अंबिका रैकवार, सोनम राजपूत नसरीन सहित अनेक मरीजों ने बताया कि सर्वर के कारण उन्हें प्रतीक्षा करनी पड़े। जब इंटरनेट चला, तब पर्चे बनाए गए।
जीएमसी में भी हो रही दिक्कत
सर्वर डाउन होने का असर अकेले हमीदिया अस्पताल पर नहीं पड़ रहा है। इससे गांधी मेडीकल कॉलेज में भी परेशानियां आ रही हैं। यहां सभी ऑनलाइन पत्रों का आदान-प्रदान होता है। चिकित्सा अध्यापन कर रहे विद्यार्थियों का पूरा डाटा भी इसी में रखा जा रहा है। सभी देनदारियां ऑनलाइन की जा रही हैं। कॉलेज में चिकित्सा शिक्षकों का कहना है कि सिस्टम में सुधार नहीं होने के कारण कार्यों में विलंब हो रहा है।
विशेषज्ञों से संवाद, फिर भी नहीं बनी बातः-
इंटरनेट समस्या सुधार के लिए लोकल एजेंसियों से इस संबंध में गांधी मेडीकल कॉलेज संवाद कर चुका है। विभागाध्यक्षों से पूरा ब्यौरा लिया जा चुका है कि कहां कैसी दिक्कत हो रही है। एजेंसियां हर स्तर पर भौतिक सर्वे भी कर चुकी हैं। इसके बाद भी दिक्कत यथावत चल रही है।हमीदिया अस्पताल पिछले एक साल से प्रयास कर रहा, लेकिन यह परेशानी पूर्ण रूप से हल नहीं हो पाई है।
Related Posts
More News:
- 1. CSK vs KKR IPL 2026: चेपॉक में जीत की तलाश में चेन्नई और कोलकाता, दोनों टीमों की प्लेइंग 11 में हो सकता है बदलाव, जानिए आज के मैच की हर छोटी बड़ी डिटेल्स
- 2. UP Board 10th Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, 90.42 फीसदी छात्र हुए पास, कशिश और अंशिका स्टेट टॉपर, ऐसे करें चेक
- 3. UP News : योगी सरकार का बड़ा फैसला, यूपी के 25 लाख युवाओं को मिलेंगे मुफ्त टैबलेट
- 4. UP Board Scrutiny 2026: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं कॉपियों की री-चेकिंग के लिए आवेदन शुरू, जानें कितना लगेगा शुल्क
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

