Begin typing your search above and press enter to search.
गरबे को लेकर पुलिस सख्त, महिलाओं की सुरक्षा में तैनात रहेंगे 1500 से ज्यादा जवान

भोपाल। आज से शक्ति और भक्ति के महोत्सव की शुरुआत होने जा रही है। शहर भर में नवरात्रि को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। आज शाम से ही कई स्थानों पर गरबे के आयोजन किए जाएंगे। भोपाल में गरबा आयोजन को लेकर पुलिस ने पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की है.... गरबा खत्म होने तक हर क्षेत्र में सख्त पेट्रोलिंग रहेगी.... साथ ही गरबा की समाप्ति के बाद महिलाओं और बच्चियों को सुरक्षित घर तक पहुंचाना पुलिस की जिम्मेदारी होगी.....
इसके लिए शहर में आयोजित करीब 30 बड़े गरबा स्थलों सहित गरबा स्थल वाले रास्तों की ड्रोन से निगरानी और वीडियोग्राफी की जाएगी.... हालंकि पुलिस के लिए महिलाओं और बच्चियों को घर तक सुरक्षित पहुंचाना बड़ी चुनौती होगी.... इसके लिए पुलिस ने कार्ययोजना बनाई है...त्योहारों के दौरान अपराध से निपटने के लिए चप्पे-चप्पे पर नजर की रखी जा रही है...थानों में बल बढ़ाया गया है....
गरबा आयोजन और झांकियों के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है....नवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां गरबा खेलने के लिए घर से बाहर निकलती हैं....गरबा आयोजन स्थलों से घर पहुंचने में देरी होने एवं सूनसान रास्ते और ज्यादा रात होने पर महिलाओं और बच्चियों को घर तक छोडऩे में पुलिस मदद करेगी।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


