Top
Begin typing your search above and press enter to search.

युवा दिवस पर भोपाल के नाम दर्ज़ हुआ विश्व की सबसे बड़ी 3डी रंगोली का रिकॉर्ड, सीएम ने बधाई देकर भरे रंग

युवा दिवस पर भोपाल के नाम दर्ज़ हुआ विश्व की सबसे बड़ी 3डी रंगोली का रिकॉर्ड, सीएम ने बधाई देकर भरे रंग
X

भोपाल। युवा दिवस के मौके पर राजधानी भोपाल के शौर्य स्मारक में विश्व की सबसे बड़ी 18 हजार स्क्वायर फीट लंबी स्वामी विवेकानंद की 3D रंगोली बनाई गई है। इस रंगोली को इंदौर की आर्टिस्ट शिखा शर्मा ने अपनी 12 सदस्य टीम के साथ बनाया है। जिसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया हैं। आज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मां भारती को प्रणाम कर पुष्प अर्पित करने के बाद रंगोली का शुभारंभ कर उसका अवलोकन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खुद भी सबसे बड़ी रंगोली में आर्टिस्ट के साथ रंग भरे। जिसके बाद गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीम ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में यह अवार्ड आर्टिस्ट शिखा शर्मा और उनकी 12 सदस्यीय टीम को सौंपा।




सीएम ने इस दौरान कहा कि अद्भुत कौशल और अतुलनीय कला से समृद्ध हमारी युवा बेटियां हैं। उन्होंने 3डी रंगोली का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होने पर शिखा एवं उनकी टीम के अन्य कलाकारों को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकमनाएं दीं। सीएम ने कहा कि यह रंगोली भारतीय संस्कृति और सृजनात्मकता का जीवंत प्रतीक है, जो प्रदेश के प्रत्येक युवा को मध्यप्रदेश का नाम गर्व से ऊँचा करने की निरंतर प्रेरणा देती रहेगी। इस अवसर पर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर, विधायक भगवान दास सबनानी नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी सहित जनसंपर्क के अधिकारी मौजूद रहे।






गौरतलब है कि भोपाल के शौर्य स्मारक में यह थ्री डी रंगोली 18 हजार स्क्वेयर फीट में बनाई गई हैं। इसका आकार 225 बाई 80 है। इसे बनाने में 4 हजार किलो ग्राम ऑर्गेनिक कलर का उपयोग किया गया हैं। रंगोली बनाने वाली ऑटिस्ट शिखा शर्मा का कहना है कि "12 टीम मेंबर के साथ मिलकर इस रंगोली को बनाने में 48 घंटे का वक्त लगा। शिखा शर्मा ने कहा कि यह रंगोली 18 हजार स्क्वेयर फीट पर बनाई गई है. इसके पहले 11वां वर्ल्ड रिकॉर्ड 84 हजार स्क्वायर फीट का बनाया था,वह एक प्रोट्रेट रंगोली थी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire