Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Bhopal Accident: भोपाल में तेल की लूट, मदद के लिए चिल्लाता रहा ट्रक क्लीनर, लोग तेल के पीपे बटोरने में लगे रहे, आखिर में मौत से हारा

Bhopal Accident: भोपाल में तेल की लूट, मदद के लिए चिल्लाता रहा ट्रक क्लीनर, लोग तेल के पीपे बटोरने में लगे रहे, आखिर में मौत से हारा
X

Bhopal Accident: भोपाल: राजधानी भोपाल के बिलखिरिया थाना क्षेत्र में देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने मानवता शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। सरसों का तेल लेकर जा रहा एक ट्रक डंपर से जोरदार टकरा गया, जिसमें ट्रक का क्लीनर बुरी तरह फंस गया, जिससे उसकी मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद सड़क पर बिखरे तेल के पीपों को लूटने की होड़ में लोग इस कदर डूबे कि किसी ने फंसे क्लीनर को बचाने की कोशिश तक नहीं की।

Bhopal Accident: जानकारी के मुताबिक, ट्रक चालक को झपकी आने से यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, और तेल के करीब 100 पीपे सड़क पर बिखर गए। सूचना मिलते ही आसपास के लोग तेल लूटने पहुंचे और पीपे अपने घर ले गए।

Bhopal Accident: इस दौरान क्लीनर ट्रक में फंसा कराहता रहा, लेकिन किसी ने उसकी सुध नहीं ली। क्रेन की मदद से क्लीनर को बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लूटेरों को खदेड़ा और घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया। घटना के कारण कुछ देर तक जाम की स्थिति रही।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire